Share This Article

रायपुर, 15 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट की असिस्टेंट जनरल मैनेजर कोमल मेहरा को ग्लोबल वुमन एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया है।

उन्हें यह पुरस्कार ‘एक्सीलेंस इन इंस्ट्रक्शनल लीडरशिप’ श्रेणी में प्रशिक्षण, सीखने और पेशेवर विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

नई दिल्ली में मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान

नई दिल्ली में ग्लोबल ट्रायम्फ फाउंडेशन की ओर से आयोजित ग्लोबल लीडरशिप समिट एंड अवॉर्ड्स 2026 में उन्हें यह सम्मान दिया गया। इस वर्ष सम्मेलन की थीम ‘लीडरशिप बियॉन्ड बाउंड्रीज’ रही। इसमें नेतृत्व, नवाचार, समावेशिता और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से शिक्षा में बदलाव जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

अधिकारियों के प्रशिक्षण में अहम योगदान

कोमल मेहरा ने SAIL के अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण और कौशल विकास की कई पहल की हैं। उन्होंने बिजनेस कम्युनिकेशन और चेंज मैनेजमेंट विषयों पर ऑनलाइन प्रशिक्षण मॉड्यूल तैयार किए, जिससे अधिकारियों को पदोन्नति परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलती है। इसके लिए उन्हें कार्यकारी निदेशक (एचआर एवं एमटीआई) की ओर से प्रशंसा पत्र भी मिला है।

2008 से SAIL में दे रहीं सेवाएं

वर्ष 2008 में SAIL से जुड़ीं कोमल मेहरा वर्तमान में परियोजना प्रबंधन, टेंडर, अनुबंध और खरीद संबंधी जिम्मेदारियां संभाल रही हैं। उन्हें पहले SHRM बेस्ट लर्नर और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 पर बेस्ट लर्निंग एंबेसडर का सम्मान भी मिल चुका है।


Share This Article
Advertisement Carousel