the Lakholi-Raipur rail sectionthe Lakholi-Raipur rail section
Share This Article

रायपुर, 26 सितंबर 2026 / ETrendingIndia / दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने शुक्रवार को लखौली–रायपुर रेलखंड का व्यापक संरक्षा निरीक्षण किया। उन्होंने रेल सुरक्षा, ट्रेन परिचालन, स्टेशन पुनर्विकास, यात्री सुविधाओं और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को उच्च गुणवत्ता और तय मानकों के साथ समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

लखौली स्टेशन से शुरू हुआ निरीक्षण

महाप्रबंधक ने लखौली स्टेशन और यार्ड, रेल लाइन, रिले रूम, आईपीएस एवं बैटरी रूम, कर्व, डेटा लॉगर कक्ष और फुट ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया।

कोल्हान नदी पर बने रेल पुल की भी स्थिति देखी और अनुरक्षण एवं संरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।

नवा रायपुर और मंदिर हसौद में समीक्षा

नवा रायपुर स्टेशन पर ट्रेन परिचालन से जुड़े विषयों की समीक्षा की गई। मंदिर हसौद स्टेशन पर कॉलोनी, लेवल क्रॉसिंग और इंजीनियरिंग गेट का निरीक्षण किया गया। यहां अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया गया।
डीजल लोको शेड और कंट्रोल रूम भी पहुंचे

रायपुर स्थित डीजल लोको शेड में नए इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रस्तावित सुविधाओं की प्रगति की जानकारी ली गई। इसके बाद रेल मंडल के कंट्रोल रूम में ट्रेन परिचालन की निगरानी व्यवस्था और आधुनिक तकनीक के उपयोग की समीक्षा की गई।

रायपुर स्टेशन के पुनर्विकास की भी समीक्षा

महाप्रबंधक ने रायपुर स्टेशन पर चल रहे मेजर स्टेशन रिडेवलपमेंट कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से वर्तमान प्रगति और आगामी कार्ययोजना की जानकारी लेते हुए निर्माण में गुणवत्ता और यात्री सुविधाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान विभिन्न रेल कर्मचारी यूनियनों ने कर्मचारियों की सुविधाओं और हितों से जुड़े विषयों पर ज्ञापन भी सौंपे। महाप्रबंधक ने संबंधित मुद्दों की जानकारी लेकर अधिकारियों से चर्चा की।


Share This Article