Share This Article कौशांबी, 05 जुलाई 2026/ LPG Tanker Blast: Spine-chilling CCTV footage of the Kaushambi blast…! 4 dead… 16 bikes and the toll plaza reduced to ashes. LPG Tanker Blast : एक छोटी-सी चूक ने कई जिंदगियां छीन लीं। उत्तर प्रदेश के कौशांबी में हुए एलपीजी टैंकर हादसे का नया CCTV फुटेज सामने आया है, जो बताता है कि कैसे ओवरटेक की कोशिश कुछ ही सेकेंड में चार लोगों की मौत और करोड़ों के नुकसान की वजह बन गई। उत्तर प्रदेश के कौशांबी में हुए भीषण LPG टैंकर हादसे का नया CCTV फुटेज सामने आया है, जिसने हादसे की भयावहता को एक बार फिर उजागर कर दिया है। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि तेज रफ्तार एलपीजी टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराता है। टक्कर के तुरंत बाद टैंकर से गैस का तेज रिसाव शुरू हो जाता है और कुछ ही सेकंड में पूरा टोल प्लाजा सफेद गैस के घने बादल से ढक जाता है। कुछ ही पलों बाद जोरदार धमाका होता है और पूरा इलाका आग के विशाल गोले में तब्दील हो जाता है। आग की ऊंची लपटें और आसमान में उठता काला धुआं हादसे की भयावह तस्वीर पेश करते हैं। यह दुर्घटना 26 जून को प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर कोलना टोल प्लाजा के पास हुई थी। 4 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से झुलसे इस दर्दनाक हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। दो टोल कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे हैं और उनका इलाज अस्पताल में जारी है। टैंकर चालक को केबिन से बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ओवरटेक की कोशिश बनी हादसे की वजह कौशांबी के एसपी सत्यनारायण प्रजापत के अनुसार, एलपीजी टैंकर कानपुर से प्रतापगढ़ की ओर जा रहा था। सुबह करीब 7 बजे चालक ने एक वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण टैंकर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया और सीधे टोल प्लाजा के बूथों में जा घुसा। टोल प्लाजा और वाहन जलकर खाक भीषण आग में NHAI के टोल प्लाजा की कई केबिन, इलेक्ट्रॉनिक सेंसर, स्कैनिंग कैमरे और मुख्य कार्यालय का शेड पूरी तरह नष्ट हो गया। टोल कर्मचारियों की 16 मोटरसाइकिलें और आसपास खड़ी दो कारें भी आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गईं। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। Share This Article Post navigation Officer Daughter files FIR : PCS अफसर बेटी पर गंभीर आरोप…! मां ने दर्ज कराई FIR…15 लाख रुपये के लेन-देन पर घिरी अफसर Ram Mandir Donation Scam : राम मंदिर चढ़ावा गड़बड़ी…! पूछताछ में बड़ा खुलासा…शादी, कार और दोस्तों पर खर्च किए लाखों