Share This Article रायपुर / ETrendingIndia / लखनऊ अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का सोमवार को लखनऊ पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। उनके आगमन पर शहरवासियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। डिप्टी सीएम और मेयर ने किया स्वागत शुभांशु शुक्ला का चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और महापौर सुषमा खर्कवाल ने स्वागत किया। इसके बाद उनका विजय शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान स्कूली बच्चे और स्थानीय लोग फूल बरसाते रहे और तिरंगे झंडे लहराते रहे। विद्यालय में सम्मान समारोह अपने पुराने विद्यालय सिटी मॉन्टेसरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शुभांशु शुक्ला ने छात्रों को अंतरिक्ष यात्री बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सबसे जरूरी है लगन और निरंतरता। भारत के मिशन पर बोले शुक्ला शुभांशु शुक्ला ने कहा कि भारत का भविष्य उज्ज्वल है और हमारा लक्ष्य 2040 तक चंद्रमा पर लैंडिंग करना है। इस अवसर पर भारतीय डाक विभाग ने उनके सम्मान में एक विशेष डाक कवर भी जारी किया। मुख्यमंत्री से होगा सम्मान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि शुभांशु शुक्ला ने लखनऊ और भारत का गौरव बढ़ाया है। शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उनका सम्मान करेंगे। Share This Article Post navigation गोरखपुर विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, CM योगी ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को किया सम्मानित