Share This Article रायपुर, 24 अगस्त 2026/ Miss Universe India 2026 : जयपुर में आयोजित ग्रैंड फिनाले में 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो ने 52 प्रतिभागियों को पीछे छोड़कर मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम किया। खिताब जीतने के बाद उनका विनिंग मोमेंट सोशल मीडिया पर चर्चा में है। खास तौर पर ‘खामोशी की आवाज’ से जुड़े उनके जवाब की खूब तारीफ हो रही है। 52 कंटेस्टेंट को पीछे छोड़ काजिया बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया जयपुर में आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले में देशभर से आए प्रतिभागियों ने खिताब के लिए मुकाबला किया। आखिरकार 19 साल की काजिया लिज मेजो ने सभी को पीछे छोड़ते हुए ताज अपने नाम कर लिया। जीत के बाद काजिया का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विनिंग मोमेंट में उनके चेहरे की खुशी और आत्मविश्वास लोगों का ध्यान खींच रहा है। 90 मिनट में देने थे 20 सवालों के जवाब मिस यूनिवर्स इंडिया के मुताबिक, इस साल फाइनलिस्ट से 20 सवाल पूछे गए थे, जिनका जवाब उन्हें 90 मिनट में लिखना था। इन्हीं सवालों में एक सवाल काजिया से उनकी जिंदगी में ‘खामोशी की आवाज’ को लेकर पूछा गया। ‘खामोशी की आवाज’ पर काजिया का जवाब बना खास Act Now के फाउंडर और ग्लैम आनंद ग्रुप में सोशल प्रोजेक्ट्स के डायरेक्टर राजीव के. श्रीवास्तव ने काजिया से पूछा—“क्या आप अपनी जिंदगी में खामोशी की आवाज के बारे में बता सकती हैं?” इस पर काजिया ने कहा कि उनके लिए साइलेंस वह एहसास है, जिसे उन्होंने मंच पर जाने से कुछ मिनट पहले महसूस किया। उन्होंने बताया कि उनका बचपन क्लासिकल डांसर और एक्टर के तौर पर स्टेज पर बीता है और वह पेजेंट की दुनिया से भी जुड़ी रही हैं। काजिया ने कहा कि उन्हें मंच, स्पॉटलाइट और हाथ में माइक्रोफोन लेकर लोगों के सामने खड़ा होना पसंद है। लेकिन मंच पर जाने से ठीक पहले मिलने वाली शांति और सुकून उनके लिए सबसे खास है। ‘मुझे लगता है, मैं अपने घर जैसी जगह पर हूं’ काजिया के मुताबिक, स्टेज पर जाने से पहले का सन्नाटा उन्हें अपनेपन का एहसास कराता है। उनके लिए साइलेंस वह स्थिति है, जब दिल गहरी सांस ले सके, धड़कन सामान्य हो जाए और भीतर से महसूस हो कि “आप वहीं हैं, जहां आपको होना चाहिए।” उन्होंने कहा कि उस समय उन्हें लगता है कि वह अपने घर जैसी जगह पर हैं। काजिया ने अपने जवाब के अंत में कहा कि आज वह बिल्कुल उसी जगह खड़ी हैं। उनका यह आत्मविश्वास और जवाब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के फिनाले के सबसे चर्चित पलों में शामिल हो गया। Share This Article Post navigation PhD Admission 2026 : गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में शोध के लिए आवेदन शुरू…! 25 अगस्त आखिरी तारीख