Share This Article भोपाल, 07 अक्टूबर 2026। MP Voter List : चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत मध्य प्रदेश में मतदाता सूची को अपडेट और व्यवस्थित करने के लिए बड़ा अभियान शुरू किया गया है। राज्यभर में करीब 74 हजार बूथ लेवल अधिकारी (BLO) 31 अक्टूबर तक घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे। अभियान का उद्देश्य पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करना और पहले हटाई गई प्रविष्टियों का दोबारा सत्यापन करना है। 31.11 लाख हटाए गए नामों की होगी जांच प्रशासन द्वारा पहले मतदाता सूची से हटाए गए 31 लाख 11 हजार नामों का दोबारा सूक्ष्मता से सत्यापन किया जा रहा है। इनमें करीब 14 लाख ऐसे नाम बताए गए हैं, जो दो जगह दर्ज थे या संबंधित मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है। वहीं करीब 17 लाख 11 हजार 302 ऐसे मतदाता हैं, जो स्थायी रूप से कहीं अन्य स्थान पर चले गए हैं या सत्यापन के दौरान अपने पते पर नहीं मिले थे। यदि जांच में वे स्थानीय निवासी पाए जाते हैं और मतदान करते हैं, तो उनके नाम मतदाता सूची में दोबारा जोड़े जाएंगे। युवाओं को एडवांस में फॉर्म-6 भरने की सुविधा अभियान के तहत 1 जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को एडवांस में फॉर्म-6 भरने की सुविधा दी गई है। इसके लिए उन्हें अलग से डिक्लेरेशन देने की आवश्यकता नहीं होगी। इसके अलावा मजदूर बस्तियों, रैन बसेरों और बेघर नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे, ताकि पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहें। BLO को हर सप्ताह 20 से 25 घरों का लक्ष्य मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद सत्यापन अभियान में तेजी लाई गई है। बूथ लेवल अधिकारियों को हर सप्ताह 20 से 25 घरों तक पहुंचकर मतदाता सूची का सत्यापन करने का लक्ष्य दिया गया है। राजनीतिक दलों के BLA को दी जाएगी अंतिम सूची सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद तैयार अंतिम मतदाता सूची को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (BLA) के साथ साझा किया जाएगा। इसका उद्देश्य पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना और मतदाता सूची में किसी भी तरह की गड़बड़ी की संभावना को कम करना है। Share This Article Post navigation Youth Conclave 2026 : 2027 को ‘युवा वर्ष’ के रूप में मनाएगा मध्यप्रदेश, एक साल में होंगी MPPSC की दो परीक्षाएं MP Investment News : पीथमपुर में 3,000 करोड़ का निवेश करेगी सन फार्मा, 1,750 से ज्यादा रोजगार की उम्मीद