Share This Article रायपुर, 24 सितंबर 2026। ETrendingIndia / राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केन्द्र (NCDC) के एकीकृत रोग निगरानी परियोजना (IDSP) की केंद्रीय निगरानी इकाई में विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती निकली है। चयन स्क्रीनिंग, लिखित परीक्षा /साक्षात्कार के जरिए होगा। 16 पदों पर होगी भर्ती वरिष्ठ लोक स्वास्थ्य विशेषज्ञ – 2 पद लोक स्वास्थ्य विशेषज्ञ – 3 पद सूक्ष्म जीव वैज्ञानिक – 2 पद प्रशिक्षण प्रबंधक – 1 पद तकनीकी अधिकारी (वित्त) – 1 पद तकनीकी अधिकारी (आईटी) – 2 पद कम्युनिकेशन विशेषज्ञ – 1 पद डाटा एनालिस्ट – 2 पद डाटा प्रबंधक – 2 पद 29 सितंबर तक ईमेल से आवेदनउम्मीदवारों को अपना आवेदन पत्र और रिज्यूमे निर्धारित ईमेल [email protected] पर भेजना होगा। आवेदन से पहले संबंधित पद के Terms of Reference (TOR) के अनुसार पात्रता जांचना जरूरी है। कहां से डाउनलोड करें जानकारी आवेदन पत्र, विस्तृत विज्ञापन और TOR www.idsp.mohfw.gov.in तथा www.ncdc.mohfw.gov.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं। चयन प्रक्रिया और जरूरी शर्तें चयन में स्क्रीनिंग, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार शामिल हैं। यदि किसी पद के लिए आवेदनों की संख्या 10 गुना से अधिक होती है तो लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए TA/DA नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवारों को अनुभव प्रमाणपत्र सहित सभी मूल दस्तावेज सत्यापन के लिए लाने होंगे। Share This Article Post navigation राज्य स्तरीय रोजगार मेला 7 एवं 8 अक्टूबर को रायपुर में PGIMER Chandigarh में 60 पदों पर भर्ती, 19 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन…