National Defence Academy and Naval Academy ExaminationNational Defence Academy and Naval Academy Examination
Share This Article

ETrendingIndia / “National Defence Academy and Naval Academy Examination (II), 2026” संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 01 जुलाई, 2027 से प्रारंभ होने वाले राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के थल सेना, नौसेना तथा वायु सेना स्कंधों के 158वें पाठ्यक्रम तथा भारतीय नौसेना अकादमी के 120वें पाठ्यक्रम (आईएनएसी) में प्रवेश के लिए 13 सितंबर, 2026 को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी तथा नौसेना अकादमी परीक्षा (II), 2026 आयोजित की जाएगी. राष्ट्रीय रक्षा अकादमी तथा नौसेना अकादमी परीक्षा (II), 2026 की विस्तृत सूचना दिनांक 20 मई, 2026 को आयोग की वेबसाइट [http://upsc.gov. in] पर उपलब्ध होगी. आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 09 जून, 2026 है.
उम्मीदवारों को केवल ऑनलाइन मोड द्वारा https://upsconline.nic.in पर ही आवेदन करना होगा. किसी भी अन्य मोड में आवेदन करने की अनुमति नहीं है. पात्रता संबंधी शर्तों, परीक्षा का पाठ्यक्रम एवं योजना, परीक्षा केन्द्र, ऑनलाइन आवेदन प्रपत्र भरने संबंधी दिशा-निर्देशों आदि से संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध परीक्षा का विस्तृत नोटिस देखें.


Share This Article