Share This Article रायपुर 6 जून 2026/ ETrendingIndia / “National Commission for Women Recruitment: Recruitment out for various posts” राष्ट्रीय महिला आयोग,नई दिल्ली भर्ती के तहत विभिन्न पदों पर प्रतिनियुक्ति के आधार पर योग्य अधिकारियों से आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती केंद्र सरकार, राज्य सरकार, केंद्र शासित प्रदेशों, विश्वविद्यालयों और सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थानों , वैधानिक / स्वायत में कार्यरत अधिकारियों के लिए है। किन पदों पर होगी भर्ती? राष्ट्रीय महिला आयोग भर्ती के तहत कई महत्वपूर्ण पदों पर होगी भर्ती । इनमें वरिष्ठ विधि अधिकारी, सहायक विधि अधिकारी, अनुभाग अधिकारी, अनुसंधान अधिकारी, निजी सचिव और सहायक पीएसओ जैसे पद शामिल हैं। इसके अलावा विधि सहायक, अनुसंधान सहायक, सहायक अनुभाग अधिकारी, कनिष्ठ हिंदी अनुवादक और व्यक्तिगत सहायक के पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज राष्ट्रीय महिला आयोग भर्ती के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ पिछले पांच वर्षों की एपीएआर (APAR) प्रतियां और सतर्कता संबंधी प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है। आवेदन की अंतिम तिथि आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, रोजगार समाचार (Employment News) में विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि से 30 दिनों के भीतर आवेदन जमा करना होगा। Share This Article Post navigation CSIR – CIMFR : तकनीशियन-1 के पदों पर भर्ती राष्ट्रीय रक्षा अकादमी तथा नौसेना अकादमी परीक्षा (II), 2026