NEET Success : एक घर की तीन बेटियां…! एक साथ NEET में सफलता…अब डॉक्टर बनने की राह
NEET Success
रायपुर, 09 अगस्त 2026/ NEET Success : कबीरधाम के नेउर गांव की तीन बहनों किरण, ज्योति और सुमन महोबिया ने एक साथ NEET परीक्षा पास कर परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने घर पहुंचकर तीनों बहनों को बधाई दी और उनकी सफलता को पूरे प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी बताया।
घर पर ऑनलाइन पढ़ाई, तीनों ने हासिल किया लक्ष्य
तीनों बहनों ने घर पर रहकर ऑनलाइन कोचिंग के जरिए NEET की तैयारी की। पढ़ाई के दौरान उन्होंने एक-दूसरे का सहयोग किया और लगातार मेहनत करते हुए सफलता हासिल की।
दो बहनों ने पहले प्रयास में मारी बाजी
ज्योति और सुमन ने अपने पहले ही प्रयास में NEET उत्तीर्ण किया। दोनों ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, बोड़ला से पढ़ाई की।बड़ी बहन किरण ने दूसरे प्रयास में सफलता हासिल की और मेडिकल प्रवेश की राह बनाई।
उप मुख्यमंत्री ने परिवार को दी बधाई
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने तीनों बहनों के माता-पिता श्रीमती भगवती महोबिया और श्री राम महोबिया से मुलाकात कर पूरे परिवार को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि एक ही परिवार की तीन बेटियों का एक साथ मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफल होना क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी बड़ी प्रेरणा है।
डॉक्टर बनकर समाज की सेवा का संदेश
श्री शर्मा ने तीनों बहनों से कहा कि मेडिकल शिक्षा पूरी करने के बाद अपने ज्ञान और अनुभव का उपयोग जरूरतमंद लोगों और समाज की सेवा के लिए करें। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मेहनत, सही दिशा और दृढ़ संकल्प से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।
