Share This Article रायपुर, 09 अगस्त 2026/ CGPSC : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में मनोरोग विशेषज्ञ (Psychiatrist) के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कुल 6 पदों पर भर्ती होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 21 जुलाई से 19 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 6 पदों पर होगी भर्ती मनोरोग विशेषज्ञ के कुल 6 पद हैं। विज्ञापन में वर्गवार पदों का विवरण दिया गया है। विभागीय प्रक्रिया के अनुसार रिक्तियों की संख्या में बदलाव संभव है। आवेदन CGPSC की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा। आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए भी निर्धारित अवधि दी गई है। चयनित मनोरोग विशेषज्ञों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-13 के अनुसार ₹67,300–₹2,13,100 वेतनमान मिलेगा। किन अभ्यर्थियों के लिए मौका? भर्ती भारतीय नागरिक एवं भारत सरकार द्वारा मान्य श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए है। पद के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य पात्रता शर्तें विज्ञापन में दी गई हैं। Share This Article Post navigation मां दिहाड़ी मजदूर, बेटी ने NIT रायपुर में रचा भविष्य का सपना—छात्रवृत्ति ने आसान की राह NEET Success : एक घर की तीन बेटियां…! एक साथ NEET में सफलता…अब डॉक्टर बनने की राह