रायपुर, 23 जुलाई 2026/ PM Modi’s major announcement on the NEET paper leak…! Fast-track courts will be set up… the guilty will face severe punishment.
NEET-UG पेपर लीक विवाद और देशभर में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में तेजी से सुनवाई सुनिश्चित करने और दोषियों को जल्द कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाएगा।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर कहा कि देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए जा चुके हैं।
PM मोदी के 5 बड़े संदेश
- युवाओं का हित और भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता।
- पेपर लीक के दोषियों को जल्द और कठोर सजा दिलाई जाएगी।
- मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे।
- संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
- विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए सरकार लगातार फैसले ले रही है।
राहुल गांधी का पलटवार
प्रधानमंत्री के बयान के कुछ ही देर बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश के युवाओं का भविष्य सबसे ज्यादा वर्तमान सरकार ने खराब किया है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाने, छात्रों से माफी मांगने और प्रदर्शन के दौरान हुई कार्रवाई की जांच की मांग दोहराई।
जारी है सियासी घमासान
NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर संसद के भीतर और बाहर राजनीतिक माहौल गरम है। विपक्ष सरकार से जवाबदेही की मांग कर रहा है, जबकि सरकार का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर छात्रों के हितों की रक्षा की जाएगी।
