Cyber ​​Crime: Karnataka Police...! Immediate FIR for sharing private photos or videos without permission.
Cyber Crime
Share This Article

रायपुर, 18 जून 2026/ Nutrition for All: Drumstick to spearhead the mass movement for good nutrition… Call for large-scale plantation.

Nutrition For All : छत्तीसगढ़ में कुपोषण को कम करने और लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने ‘‘सुपोषण वृक्ष–मुनगा’’ अभियान को जनआंदोलन बनाने की अपील की है।

उन्होंने जनप्रतिनिधियों, ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों से वर्षा ऋतु में बड़े पैमाने पर मुनगा (सहजन) के पौधे लगाने का आह्वान किया है।

घर-घर मुनगा, हर घर सुपोषण

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश को कुपोषण मुक्त और सुपोषित बनाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों तथा हितग्राहियों के घरों में मुनगा पौधे लगाने की योजना बनाई गई है। इसका उद्देश्य लोगों को आसानी से पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना है।

पोषण का खजाना है मुनगा

मुनगा को विश्व के सबसे पौष्टिक पौधों में गिना जाता है। इसकी पत्तियों, फलियों और फूलों में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, विटामिन-ए, विटामिन-सी और कई आवश्यक खनिज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसी कारण इसे “मदर ट्री” भी कहा जाता है।

नियमित सेवन से बच्चों और महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार होता है तथा एनीमिया जैसी समस्याओं से बचाव में मदद मिलती है।

सार्वजनिक स्थानों पर होगा पौधरोपण

मंत्री ने जनप्रतिनिधियों से जल स्रोतों के आसपास, ग्राम पंचायत परिसरों, सार्वजनिक स्थलों और हितग्राहियों के घरों में मुनगा पौधे लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों को लाभ

मुनगा तेजी से बढ़ने वाला, कम पानी में विकसित होने वाला और औषधीय गुणों से भरपूर पौधा है। यह पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

सुपोषित छत्तीसगढ़ के निर्माण का लक्ष्य

श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि जनसहभागिता (Cyber Crime) से संचालित यह अभियान प्रदेश में सुपोषण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उन्होंने नागरिकों से अभियान में सक्रिय भागीदारी कर ‘‘सुपोषित छत्तीसगढ़’’ के निर्माण में सहयोग देने की अपील की।