Pannun Murder PlotPannun Murder Plot
Share This Article

रायपुर, 21 नवंबर 2026। Pannun Murder Plot : अमेरिका की संघीय अदालत ने भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता (55) को खालिस्तान समर्थक नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश में शामिल होने के मामले में 235 महीने (करीब 19 साल 7 महीने) की जेल की सजा सुनाई है।

अमेरिकी जिला न्यायाधीश विक्टर मारेरो ने शुक्रवार को यह फैसला सुनाया। गुप्ता ने इस साल फरवरी में अपने ऊपर लगे आरोपों को स्वीकार कर लिया था।

तीन गंभीर आरोपों में दोषी

अमेरिकी अभियोजन पक्ष के अनुसार, गुप्ता पर सुपारी देकर हत्या कराने, हत्या की साजिश रचने और धनशोधन की साजिश में शामिल होने के आरोप थे।

उसने न्यूयॉर्क में पन्नू की हत्या के लिए कथित तौर पर एक व्यक्ति से संपर्क किया था, जो वास्तव में अमेरिकी ड्रग एनफोर्समेंट एजेंसी (DEA) का गुप्त अधिकारी था।

1 लाख डॉलर में हत्या की योजना

अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, हत्या के लिए 1 लाख डॉलर देने की बात हुई थी और 15 हजार डॉलर अग्रिम भी दिए गए थे। हालांकि, अमेरिकी एजेंसियों ने इस साजिश को नाकाम कर दिया।

अदालत में जताया अफसोस

सुनवाई के दौरान गुप्ता ने अपनी भूमिका पर पछतावा जताया। वहीं, पन्नू ने कहा कि जान के खतरे के कारण वह 1,200 दिनों से अधिक समय तक अपनी नियमित कानूनी प्रैक्टिस नहीं कर सके।


Share This Article
Advertisement Carousel