Share This Article वाशिंगटन, 21 नवंबर 2026।US Trade Deals : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने एशिया दौरे को व्यापारिक लिहाज से बड़ी उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि चार दिवसीय यात्रा के दौरान 20 से अधिक देशों के नेताओं से मुलाकात हुई और थाईलैंड तथा फिलीपीन के साथ दो व्यापार समझौतों पर सहमति बनी है। इसके अलावा करीब 10 अन्य समझौते भी जल्द होने की उम्मीद है। 20 से अधिक वैश्विक नेताओं से मुलाकात व्हाइट हाउस में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में ट्रंप ने कहा कि एशिया दौरे का उद्देश्य अमेरिका के व्यापारिक हितों को मजबूत करना और नए आर्थिक अवसर तैयार करना था। इस दौरान कई देशों के साथ व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग को लेकर चर्चा हुई। 17 अरब डॉलर से अधिक के सौदों का दावा व्हाइट हाउस के अनुसार, इस दौरे में दक्षिण-पूर्व एशिया में अमेरिकी कंपनियों के लिए 17 अरब डॉलर से अधिक के व्यावसायिक सौदों और निवेश की घोषणाएं हुई हैं। इनमें फिलीपीन एयरलाइंस के लिए बोइंग विमानों की खरीद का करीब 12 अरब डॉलर का सौदा भी शामिल है। भारत का भी किया जिक्र ट्रंप ने भारत की लगभग 7 प्रतिशत आर्थिक विकास दर और कम ब्याज दरों का उल्लेख किया। उन्होंने भारत की आर्थिक प्रगति की सराहना करते हुए अमेरिकी अर्थव्यवस्था की विकास संभावनाओं पर भी बात की। हालांकि, कुछ समझौते अभी शुरुआती सहमति और बातचीत के चरण में हैं। इनके औपचारिक रूप लेने के बाद ही वास्तविक व्यापारिक लाभ स्पष्ट होगा। Share This Article Post navigation Pannun Murder Plot : पन्नू की हत्या की साजिश… भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को अमेरिका में 19 साल 7 महीने की जेल यूएनएससी में गतिरोध बरकरार, अगले महासचिव के नाम पर नहीं बनी बात