Share This Article रायपुर, 30 सितंबर 2026। Political Cases CG : राजनीतिक आंदोलनों से जुड़े मामलों को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार की प्रकरण वापसी समिति की अहम बैठक हुई। मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में उप मुख्यमंत्री एवं गृह तथा जेल मंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में अलग-अलग जिलों से जुड़े 16 प्रकरणों की समीक्षा की गई। बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े और कृषि मंत्री राम विचार नेताम समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। जिलों से आए 16 मामलों पर मंथन समिति के सामने राजनीतिक आंदोलनों से जुड़े 16 प्रकरण रखे गए। इनमें 8 ऐसे मामले भी शामिल थे, जो पहले से लंबित थे। समिति ने सभी प्रकरणों की वर्तमान स्थिति और उनसे जुड़े तथ्यों की जानकारी लेकर प्रकरणवार समीक्षा की। 9 मामलों पर वापसी की अनुशंसा समीक्षा के बाद समिति ने 9 प्रकरणों की वापसी की अनुशंसा की। वहीं 2 मामलों को दोबारा विचार के लिए संबंधित जिलों को भेजा गया। अन्य प्रकरणों को राजनीतिक आंदोलन से संबंधित नहीं पाए जाने पर समिति ने उन्हें अस्वीकृत कर दिया। लंबित प्रकरणों की भी हुई समीक्षा बैठक में पहले से अनुशंसित लेकिन लंबित मामलों की स्थिति पर भी अधिकारियों से जानकारी ली गई। इन प्रकरणों में आगे की कार्रवाई किस स्तर पर है और नियमानुसार प्रक्रिया कैसे आगे बढ़ाई जानी है, इस पर चर्चा की गई। कोर्ट में लंबित मामलों को आगे बढ़ाने के निर्देश उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रकरणों की वापसी से संबंधित प्रक्रिया को नियमानुसार आगे बढ़ाने को लेकर अधिकारियों से चर्चा की। न्यायालयों में लंबित मामलों की कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही ऐसे प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने पर जोर दिया गया। बैठक में वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद बैठक में प्रमुख सचिव गृह निहारिका बारीक, प्रमुख सचिव विधि मनीष ठाकुर, गृह सचिव नेहा चंपावत और डीजीपी अरुण देव गौतम सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए। समिति ने प्रकरणों की समीक्षा के बाद आवश्यक कार्रवाई नियमानुसार आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। Share This Article Post navigation CG Cabinet Decisions : अतिथि व्याख्याता नीति में बदलाव, पूर्व अग्निवीरों के लिए 10% आरक्षण के भर्ती नियम मंजूर Urkura Station पर टल गया बड़ा हादसा, बच्चों की आवाज सुनकर महिला को ट्रैक से खींच लाए स्टेशन मास्टर