Gyan Bharatam
Gyan Bharatam
Share This Article

रायपुर, 1 मई 2026/ ETrendingIndia / Gyan Bharatam: Priceless Treasure of Ancient Palm-Leaf Manuscripts Discovered in Kanker District , ज्ञान भारतम् राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक अत्यंत महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है।

अंतागढ़ विकासखंड के ग्राम कोलर में सर्वेक्षण दल को प्राचीन और दुर्लभ पांडुलिपियों का अमूल्य संग्रह प्राप्त हुआ है, जो क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा का सजीव प्रमाण है।

यह खोज न केवल कांकेर जिले बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है, जो प्रदेश की समृद्ध परंपरा और ज्ञान विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में सहायक सिद्ध होगी।

      अंतागढ़ विकासखंड के ग्राम कोलर के देहारीपारा में स्वतंत्रता सेनानी चिटु देहारी के यहां ताड़पत्र में सुरक्षित कुल 7 महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले…