Share This Article ETrendingIndia रायपुर/ केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में लिखित उत्तर में जानकारी दी है कि भारतीय रेलवे विशेष अवसरों पर भी अतिरिक्त ट्रेन सेवाएँ संचालित करता है। प्रयागराज महाकुंभ-2025 के लिए 17,340 ट्रेन यात्राएँ संचालित की गईं, जिससे 4.24 करोड़ यात्री लाभान्वित हुए। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए, भारतीय रेल विशेष ट्रेनों का संचालन करता है, मौजूदा ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ता है और नई ट्रेनों की शुरुआत करता है। भारतीय रेल में यात्रियों की संख्या पूरे वर्ष समान नहीं रहती। कुछ मार्गों पर अत्यधिक भीड़ होती है, जबकि कुछ कम व्यस्त रहते हैं। इस असंतुलन को दूर करने के लिए रेलवे नियमित रूप से ट्रेनों के यातायात पैटर्न की निगरानी करता है और मांग के अनुसार ट्रेन सेवाओं में विस्तार करता है। वर्तमान में, भारतीय रेल में लगभग 79 हजार कोचों का उपयोग कर रहा है, जिनमें से 56 हजार कोच (70%) सामान्य और नॉन-एसी स्लीपर श्रेणी के हैं। रेलवे ने अमृत भारत ट्रेनों की शुरुआत भी की है, जिनमें बेहतर यात्रा अनुभव के लिए आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं। दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ और होली के दौरान भी विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाता हैं। इसके अलावा, भारतीय रेल 17,000 नए सामान्य और स्लीपर श्रेणी के कोच बनाने की योजना पर कार्य कर रहा है, जिससे यात्रियों को और अधिक सुविधाएँ मिलेंगी। Share This Article Post navigation महाकुंभ छत्तीसगढ़ पवेलियन 2025: संस्कृति और सुविधाओं का संगम शिक्षिका ने अपने घर को बदला ‘गौरैया हाउस’ में, सैकड़ों गौरैयाओं को मिला सुरक्षित आशियाना