Purane DinPurane Din
Share This Article

रायपुर, 6 अक्टूबर 2026। ETrendingIndia / इंडियन सिनेमा में नए चेहरों के स्पॉटलाइट में आने के साथ उत्सुकता से भरी ताजगी की लहर देखने मिल रही है. इस पल को लीड करते हुए लव फिल्म्स अपनी यूथफुल रोमांटिक कॉमेडी पहला प्यार दूसरी बार लेकर आ रहा है. अलीशा चोपड़ा, स्पर्श वालिया, साक्षी वैद्य, कुणाल वैद, सरगुन कौर लूथरा और तुषार छिब्बर जैसे नए एक्टर्स की मौजूदगी वाली इस फिल्म को डेब्यूटेंट डायरेक्टर अनुज सैनी ने डायरेक्ट किया है, जबकि लव रंजन द्वारा को -प्रोड्यूस किया गया है.


यह फिल्म देशभर में 23 अक्टूबर 2026 को सभी सिनेमा घरों में रिलीज होने वाली है. दर्शकों के बीच हल्की फुल्की उत्तल-पुथल के साथ मॉडर्न लव, फ्रेंडशिप और रिलेशनशिप की झलक देखने के लिए उत्साह का माहौल बना हुआ है. हाल ही में मेकर्स द्वारा रिलीज किए गए दिलचस्प ट्रेलर को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है, इसके साथ ही सभी को इसमें मौजूद एनर्जी, नोंकझोंक और टोन रिलेटेबल लग रहा है.


फिल्म को लेकर बढ़ रही एक्साइटमेंट के बीच में मेकर्स ने हाल ही में यादगार ट्रैक पुराने दिन को सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया है, जिसे अब खूब पसंद किया जा रहा है. इस गाने को सोनू के टीटू की स्वीटी के मशहूर गाने तेरा यार हूं मैं के हिट म्यूजिक टीम ने आकार दिया है. ऐसे में पुराने दिन को रोचक कोहली ने कंपोज किया है, अरिजीत सिंह ने गाया है, जबकि लिरिसिस्ट कुमार ने बोल लिखे हैं और लव रंजन ने प्रोड्यूस किया है. एक साथ आते हुए इन सभी ने एक और इमोशनल और दिल छू लेने वाला फ्रेंडशिप एंथम दिया है, जो दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है.


ऐसे में, पुरानी यादों गाने को एक कदम और आगे ले जाते हुए, हाल ही में कंपोजर रोचक कोहली ने अपने सोशल मीडिया पर फैंस संग कुछ खास पल शेयर करते हुए बातचीत की. इस दौरान उन्होंने अपने शुरुआती दिनों को याद किया. रोचक ने एक खास पुराना वीडियो पोस्ट किया जिसमें उनके साथ एक्टर आयुष्मान खुराना जो कि उनके पुराने दोस्त हैं अपने अन्य बचपन के दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं. बहुत से लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होगी की रोचक और आयुष्मान स्कूल के दिनों में एक साथ थे, जो कि उनके इस बॉन्ड को और खास बनाता है. गाने के सेंटीमेंट को कैद करते हुए, रोचक ने पोस्ट शेयर करते हुए एक रिलेटेबल कैप्शन लिखा है, पुराने दिन.


पुराने दिन एक साथ बिताए गए हंसी के पल, देर रात की गई बातें, और स्कूल की यादों की गर्माहट को बिल्कुल सही ढंग से कैप्चर करता है, जो हमेशा हमारे साथ रहती हैं. अरिजीत सिंह की दिल छू लेने इकला आवाज के साथ रोचक कोहली की खूबसूरत मेलोडी मिलकर, इस ट्रैक को तेज़ी से साल का अल्टीमेट फ्रेंडशिप एंथम बना रहा है. लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा को-प्रोड्यूस्ड, पहला प्यार दूसरी बार यूथ, प्यार, और टुगेदरनेस की एक फ्रेश, रिलेटेबल कहानी का वादा करती है.


Share This Article