Share This Article रायपुर, 26 सितंबर 2026। Raipur Ganesh Visarjan : राजधानी रायपुर में 28 सितंबर 2026 को प्रस्तावित श्री गणेश मूर्ति विसर्जन झांकी को लेकर नगर निगम प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। सदर बाजार और सत्ती बाजार क्षेत्र में मौजूद जर्जर भवनों को लेकर महापौर मीनल चौबे ने विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। महापौर मीनल चौबे ने गणेश विसर्जन झांकी के निर्धारित रूट में आने वाले सदर बाजार क्षेत्र के जर्जर भवनों का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित भवन मालिकों से अपील की कि झांकी के एक दिन पहले, झांकी वाले दिन और एक दिन बाद—कुल तीन दिन—जर्जर भवनों को बंद रखें और इस दौरान अन्यत्र रहें। महापौर ने कहा कि यह कदम संभावित दुर्घटना और जनहानि को रोकने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है। उन्होंने भवन मालिकों से शहरहित में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। जर्जर भवनों के सामने लगेगी बैरिकेडिंग महापौर ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित भवन मालिकों के तीन दिन के लिए अन्यत्र जाने के बाद जर्जर भवनों के सामने बैरिकेडिंग कराई जाए, ताकि झांकी देखने आने वाले नागरिक इन भवनों के सामने खड़े न हों और सुरक्षित रहें। गौरतलब है कि सदर बाजार क्षेत्र के जर्जर भवनों को लेकर गणेश विसर्जन झांकी के दौरान सुरक्षा चिंता पहले भी सामने आ चुकी है। प्रशासन की ओर से झांकी के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने पर जोर दिया गया है। महापौर के निरीक्षण के दौरान नगर निगम लोक कर्म विभाग के अध्यक्ष दीपक जायसवाल, नगर निवेशक आभाष मिश्रा, कार्यपालन अभियंता आशुतोष सिंह, जोन-4 के कार्यपालन अभियंता शेखर सिंह सहित नगर निगम के संबंधित अधिकारी और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। Share This Article Post navigation Power outage in Jagdalpur : जगदलपुर में बाढ़ जैसे हालात के बीच बड़ा फैसला…! 3 फीडरों की बिजली सप्लाई बंद, इन इलाकों में छाया अंधेरा