Raipur Municipal CorporationRaipur Municipal Corporation
Share This Article

रायपुर, 02 सितंबर /ETrendingIndia / माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिशा – निर्देश अनुसार रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के व्हीआईपी स्टेटस में अशोका रतन के सामने आवासीय क्षेत्र में बिना अनुमति अवैध रूप से व्यवसायिक गतिविधियों का संचालन कर रहे व्यवसायिक परिसरों को ताला लगाकर सीलबंद करने की कड़ी कार्रवाई की गई.

रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह और रायपुर नगर पालिक निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देशानुसार और नगर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा के मार्गनिर्देशन में यह कार्रवाई की गई.

नगर निगम जोन 9 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा उड़नदस्ता की टीम और रायपुर जिला पुलिस कमिश्नरेट की टीम की स्थल पर उपस्थिति में की गयी.


Share This Article