Raipur Prayas Residential Schools Create History
Raipur Prayas Residential Schools Create History
Share This Article

रायपुर, 1मई 2026/ ETrendingIndia / Raipur Prayas Residential Schools Create History: 8 Students in Merit List, Girl Student Secures Second Rank in State / रायपुर प्रयास विद्यालय मेरिट , छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10। वीं एवं 12 वीं की परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें रायपुर प्रयास आवासीय विद्यालयों के शैक्षणिक सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट परीक्षा में मेरिट सूची में शामिल होकर रायपुर जिले को गौरवान्वित किया है।

प्रयास विद्यालयों के 8 विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया है। इनमें 6 बालक एवं 2 बालिका विद्यार्थी शामिल हैं।

विशेष उपलब्धि के रूप में रायपुर जिले की एक छात्रा ने पूरे प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले एवं विभाग का मान बढ़ाया है।

रायपुर जिले में चार प्रयास आवासीय विद्यालय

संचालित हैं :- प्रयास आवासीय विद्यालय सड्डू (बालक), प्रयास आवासीय विद्यालय गुढ़ियारी (बालिका), प्रयास आवासीय विद्यालय, अनुसूचित जाति, नवीन गुढ़ियारी (बालिका), ओबीसी प्रयास आवासीय विद्यालय, सड्डू (बालक)।

इन सभी संस्थानों के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए राज्य की टॉप-10 मेरिट सूची में अपना स्थान सुनिश्चित किया है।