Share This Article रायपुर, 16 सितंबर 2026। ETrendingIndia / राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव में 17 सितंबर को आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सेवा संकल्प अभियान के तहत होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में मंत्री, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिकों के पहुंचने की संभावना है। कार्यक्रम शाम 7 बजे प्रस्तावित है।कार्यक्रम को देखते हुए रायपुर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग प्लान जारी किया है। मरीन ड्राइव और आसपास के कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही और पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी।इन स्थानों से किया जाएगा डायवर्जन—तेलीबांधा थाना तिराहाकटोरा तालाब चौकअनुपम नगर चौकशास्त्री चौकइनकम टैक्स कॉलोनी टर्निंगइन मार्गों पर आवाजाही और पार्किंग रहेगी प्रतिबंधित—भगत सिंह चौक से खजाना चौक तक दोनों ओरभगत सिंह चौक से शंकर नगर अंडरब्रिज तक दोनों ओरभगत सिंह चौक से तेलीबांधा चौक तक दोनों ओरआनंद नगर चौक से भारत माता चौक और कटोरा तालाब चौक तक दोनों ओरयहां कर सकेंगे वाहनों की पार्किंगकार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए गॉस मेमोरियल ग्राउंड, मल्टी लेवल पार्किंग अंबेडकर चौक, ऑक्सीजोन किनारे का मार्ग, शांति नगर विमतारा रोड, सूर्य नमस्कार केनाल रोड और बीटीआई ग्राउंड शंकर नगर में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।यातायात पुलिस ने लोगों से निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़ा करने और प्रतिबंधित क्षेत्रों में पार्किंग से बचने की अपील की है। साथ ही 17 सितंबर की शाम मरीन ड्राइव और आसपास के क्षेत्रों में अनावश्यक आवागमन से बचने तथा डायवर्जन और बैरिकेड्स का पालन करने कहा है। जरूरत के अनुसार मौके की स्थिति को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव भी किया जा सकता है। Share This Article Post navigation कंटूर ट्रेंच से जल संरक्षण की दिशा में एमसीबी की बड़ी पहल, 1.47 लाख से अधिक ट्रेंचों से 1025.84 लाख लीटर भू-जल रिचार्ज की क्षमता