Share This Article रायपुर, 29 सितंबर 2026 / ETrendingIndia / नवा रायपुर अटल नगर के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर मेला ग्राउंड में आयोजित होने वाले राज्योत्सव 2026 की तैयारियों का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। मुख्य सचिव विकासशील के निर्देश पर पर्यटन एवं संस्कृति सचिव डॉ. एस. भारतीदासन और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आयोजन स्थल का जायजा लिया। इन व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा अधिकारियों ने एग्जिबिशन सेंटर, सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल, शिल्पग्राम, प्रशासनिक भवन, हेलीपैड, पार्किंग जोन, फूड जोन, फन जोन, मुख्य प्रवेश द्वार और बस स्टॉप सहित विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। आयोजन स्थल पर समतलीकरण, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग और विभिन्न स्टॉलों की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने पर जोर दिया गया। सुरक्षा और यातायात पर भी फोकस एसपी ग्रामीण श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने राज्योत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग में वाहनों की आवाजाही और भीड़ प्रबंधन को लेकर अधिकारियों से चर्चा की। मुख्य प्रवेश और निकास मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती तथा आगंतुकों के सुगम आवागमन के लिए बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूरी करने और नागरिकों की सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। Share This Article Post navigation CG Divyang Employees : दिव्यांग कर्मचारियों के वाहन भत्ते में बढ़ोतरी की मांग, 900 से 1500 रुपये तक करने का प्रस्ताव रायपुर में अब हाई-टेक ड्रोन से होगा संपत्तियों का सर्वे और GIS मैपिंग : हर प्रॉपर्टी को मिलेगा UPIN