रायपुर 22 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / Migratory birds shelter: Steel plant will no longer be installed near Ramsar site, company withdraws application / रामसर साइट स्टील प्लांट रोक , छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण रामसर साइट कोपरा जलाशय के पास प्रस्तावित स्टील प्लांट अब नहीं लगेगा। आईमैक स्टील एंड पावर लिमिटेड ने अपना आवेदन वापस ले लिया है।
खबर के बाद कंपनी ने लिया फैसला
मीडिया में खुलासा होने के बाद कंपनी ने 20 अप्रैल को ही छत्तीसगढ़ राज्य वेटलैंड अथॉरिटी और पर्यावरण मंत्रालय के पोर्टल से अपना आवेदन वापस ले लिया।
। कंपनी ने माना कि प्रस्तावित स्थल पर्यावरण की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है।
रिपोर्ट में छिपाई गई थी अहम जानकारी
स्टील प्लांट के लिए बनाई गई पर्यावरणीय रिपोर्ट में कोपरा जलाशय को सिर्फ साधारण जल स्रोत बताया गया था, जबकि यह एक महत्वपूर्ण रामसर साइट है। रिपोर्ट में प्रवासी पक्षियों और उनके मार्ग का सही उल्लेख नहीं किया गया था।
पक्षियों का महत्वपूर्ण ठिकाना
कोपरा जलाशय सेंट्रल एशियन फ्लाई-वे का अहम हिस्सा है, जहां 150 से अधिक पक्षी प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें कई दुर्लभ और संकटग्रस्त प्रजातियां भी शामिल हैं।
आपत्तियों के बाद बढ़ा दबाव
पर्यावरणविदों, नागरिकों और विशेषज्ञों ने इस परियोजना पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद वेटलैंड अथॉरिटी ने भी जांच के निर्देश दिए थे।
पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता
कंपनी ने अपने पत्र में कहा कि जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए उसने स्वेच्छा से परियोजना वापस लेने का निर्णय लिया है।
