छत्तीसगढ कैबिनेट निर्णय : साइंस कॉलेज ग्राउंड ऑटो एक्सपो में लाइफ टाइम रोड टैक्स में 50 प्रतिशत छूट मिलेगी

Lifetime Road Tax

Lifetime Road Tax

Share This Article

रायपुर 31 दिसंबर 2025/ ETrendingIndia / Chhattisgarh Cabinet Decision: 50% Lifetime Road Tax Discount at Science College Ground Auto Expo / साइंस कॉलेज ग्राउंड ऑटो एक्सपो ,मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में 20 जनवरी से 5 फरवरी तक आयोजित 9 वें ऑटो एक्सपो के दौरान बिकने वाले वाहनों पर लाइफ टाइम रोड टैक्स में 50 प्रतिशत छूट प्रदान करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

यह छूट एक्सपो में वाहन बिक्री के बाद पंजीकरण के समय लागू होगी, जिससे मोटरयान कर में एकमुश्त 50 प्रतिशत की राहत मिलेगी। पूरे प्रदेश के वाहन विक्रेताओं को इसका लाभ मिलेगा .