Share This Article रायपुर- 27 सितम्बर 2026। SECR Raipur Division : यात्रियों को रेलवे स्टेशनों पर बेहतर, स्वच्छ, सुविधाजनक एवं उच्च गुणवत्ता वाली खानपान सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। रायपुर मंडल के रेलवे स्टेशनों पर अब प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे यात्रियों को स्टेशन परिसर में ही आधुनिक वातावरण के साथ प्रतिष्ठित ब्रांड के गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध हो सकेंगे। रायपुर रेलवे स्टेशन पर एक प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट जल्द शुरू होने जा रहा है। प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट के स्टॉल आवंटन की प्रक्रिया ई-नीलामी एवं प्रतिस्पर्धात्मक तरीके से पूरी की गई है। प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट शुरू होने के बाद यात्रियों को सामान्य कैटरिंग स्टॉल के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित ब्रांड के खाद्य एवं पेय पदार्थों के विकल्प भी उपलब्ध होंगे। इन आउटलेट्स पर स्नैक्स, पेय पदार्थ एवं अन्य लोकप्रिय खाद्य उत्पाद उपलब्ध कराए जाएंगे। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता बनाए रखने के लिए संबंधित ब्रांड द्वारा निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए डिजिटल भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इससे यात्रियों को विशेष रूप से सुबह एवं देर रात के समय भी खानपान की सुविधा प्राप्त करने में सहूलियत होगी। रायपुर मंडल के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की आवश्यकता एवं सुविधा के अनुरूप विभिन्न प्रकार की कैटरिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इनमें— चाय स्टॉल – चाय, बिस्किट एवं नाश्ते की सुविधा। मिल्क बार – दुग्ध एवं दुग्ध से बने उत्पाद। जूस बार – जूस एवं ताजे फलों से संबंधित उत्पाद। प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट – प्रतिष्ठित ब्रांड के खाद्य एवं पेय पदार्थ । यात्रियों की बढ़ती अपेक्षाओं एवं बदलती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा रेलवे स्टेशनों की यात्री सुविधाओं को आधुनिक, आकर्षक एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट की पहल रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को आधुनिक खानपान सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्टेशन के समग्र यात्री अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। रेलवे का उद्देश्य यात्रियों को अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों की तरह रेलवे स्टेशनों पर भी प्रतिष्ठित ब्रांड के गुणवत्तापूर्ण खानपान के विकल्प उपलब्ध कराना है। Share This Article Post navigation SKOCH Gold Award : जनजातीय विरासत के संरक्षण, जनजातीय कल्याण तथा संग्रहालय निर्माण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ द्वारा किए गए अभिनव कार्यों को प्रतिष्ठित SKOCH Gold Award से सम्मानित किया गया Medical Students Stipend Hike : छत्तीसगढ़ में PG मेडिकल-डेंटल छात्रों का स्टाइपेंड बढ़ा, 1 अक्टूबर से मिलेंगी नई दरें