रायपुर, 09 जून 2026/ Shaurya Chakra: Three brave soldiers from Chhattisgarh to receive the Shaurya Chakra! President Droupadi Murmu will honour Bhojram Sahu, Lakshman Kevat, and Rameshwar Deshmukh, who engaged in combat with terrorists and Naxalites.
Shaurya Chakra : छत्तीसगढ़ और देश की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाने वाले तीन वीर जवानों को आज नई दिल्ली में प्रतिष्ठित शौर्य चक्र सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किया जाएगा। यह गौरवपूर्ण सम्मान भोजराम साहू, इंस्पेक्टर लक्ष्मण केवट और इंस्पेक्टर रामेश्वर देशमुख को उनके अदम्य साहस और वीरता के लिए दिया जा रहा है।
गोली लगने के बाद भी आतंकियों से लड़ते रहे भोजराम साहू
असम राइफल्स में तैनात भोजराम साहू को 15 नवंबर 2024 को मणिपुर के टेंगनोपाल इलाके में आतंकियों के खिलाफ बहादुरी से मुकाबला करने के लिए शौर्य चक्र दिया जा रहा है।जानकारी के मुताबिक आतंकियों की घुसपैठ की सूचना मिलने के बाद हुई मुठभेड़ में उन्हें गोली भी लगी, लेकिन घायल होने के बावजूद उन्होंने जवाबी कार्रवाई जारी रखी। इस ऑपरेशन में तीन आतंकियों को मार गिराया गया। भोजराम साहू छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडी विकासखंड के ढोर्रीठेमा गांव के निवासी हैं।
नक्सल ऑपरेशन के हीरो बने कांकेर के अधिकारी
छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले निरीक्षक लक्ष्मण केवट और निरीक्षक रामेश्वर देशमुख को भी शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा। कांकेर पुलिस अधीक्षक निखिल आकाश रखेचा ने इसे पूरे जिले और राज्य के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों की बहादुरी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।
छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का पल
यह सम्मान केवल तीन जवानों की व्यक्तिगत वीरता का प्रतीक नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का भी प्रमाण है।
