Share This Article सूरत, 21 नवंबर 2026। SVNIT Surat : सरदार वल्लभभाई राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (SVNIT), सूरत ने विभिन्न शैक्षणिक विभागों में प्रोफेसर (पे लेवल-14ए) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य भारतीय नागरिक 2 दिसंबर 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन विभागों में होगी भर्ती भर्ती कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, रसायन इंजीनियरिंग, विद्युत इंजीनियरिंग, यांत्रिक इंजीनियरिंग, गणित, मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान, भौतिकी, गणित एवं मानविकी विभाग तथा रसायन विज्ञान सहित विभिन्न विभागों के लिए निकाली गई है। आरक्षित वर्ग के पद विज्ञापन में उपलब्ध विवरण के अनुसार पदों का आरक्षण इस प्रकार है: अनारक्षित वर्ग: 1 पद अनुसूचित जाति: 1 पद अनुसूचित जनजाति: 3 पद पदों की संख्या अंतिम चयन के समय बदल सकती है। आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां अभ्यर्थियों को संस्थान के भर्ती पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंट डाउनलोड कर हस्ताक्षरित प्रति, क्रेडिट पॉइंट सारांश, शैक्षणिक एवं अनुभव प्रमाण-पत्र, आयु प्रमाण और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां डाक से भेजनी होंगी। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 2 दिसंबर 2026, शाम 5 बजे। हार्ड कॉपी पहुंचने की अंतिम तिथि: 9 दिसंबर 2026, शाम 5 बजे। यहां देखें विस्तृत जानकारी ऑनलाइन आवेदन: http://svnitrec.samarth.edu.in/ आधिकारिक वेबसाइट: www.svnit.ac.in आवेदन भेजने का पता: उप कुलसचिव (स्थापना), सरदार वल्लभभाई राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, इच्छानाथ, डुमस रोड, सूरत-395007, गुजरात। Share This Article Post navigation PM Internship Yojana : युवाओं को मिलेगा अवसर, ऑनलाइन पंजीयन निशुल्क Territorial Army Recruitment 2026 : प्रादेशिक सेना में भर्ती का मौका, 7 दिसंबर से देहरादून में रैली, 45 पदों पर होगी भर्ती