Share This Article हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA) ने विभिन्न पदों पर प्रतिनियुक्ति (Deputation) आधार पर भर्ती के लिए पात्र अधिकारियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। कुल 13 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आवेदन रोजगार समाचार में रिक्ति परिपत्र के प्रकाशन की तारीख से 42 दिन के भीतर उचित माध्यम से भेजना होगा। यह विज्ञापन रोजगार समाचार में 12-18 सितम्बर 2026 अंक में प्रकाशित हुआ है. इन पदों पर होगी भर्ती स्टाफ नर्स: 1 पद प्रयोगशाला तकनीशियन: 2 पद एक्स-रे तकनीशियन: 1 पद तैराकी कोच: 1 पद नेटवर्क प्रशासक: 2 पद कैमरामैन: 1 पद सहायक प्रबंधक सह स्टोर कीपर: 1 पद पेंटर सह आर्टिस्ट: 1 पद वरिष्ठ प्रोजेक्शनिस्ट: 1 पद कनिष्ठ प्रोजेक्शनिस्ट: 1 पद प्रयोगशाला परिचर: 1 पद कौन कर सकता है आवेदन? इन पदों के लिए केंद्र/राज्य सरकार, केंद्र शासित प्रदेश, स्वायत्त निकाय, सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम, सांविधिक निकाय, मान्यता प्राप्त शोध संस्थान, विश्वविद्यालय और अर्द्ध-सरकारी संगठनों के पात्र अधिकारी आवेदन कर सकते हैं। योग्यता और वेतन की जानकारी प्रत्येक पद के लिए वेतन, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य पात्रता शर्तें अलग-अलग हैं। विस्तृत जानकारी और निर्धारित आवेदन प्रारूप अकादमी की वेबसाइटhttps://svpnpa.gov.in के Vacancies सेक्शन में उपलब्ध है। आवेदन कैसे करें? निर्धारित प्रारूप में आवेदन और सभी आवश्यक दस्तावेज उचित माध्यम से भेजने होंगे। पता:उप निदेशक (ईएसटीटी),एसवीपी राष्ट्रीय पुलिस अकादमी,शिवरामपल्ली, हैदराबाद-500052। महत्वपूर्ण: आवेदन रोजगार समाचार में इस रिक्ति परिपत्र के प्रकाशन की तारीख से 42 दिन के भीतर अकादमी को प्राप्त हो जाना चाहिए। Share This Article Post navigation राष्ट्रीय परीक्षण शाला में 36 युवा पेशेवरों की भर्ती, ₹70 हजार तक पारिश्रमिक