Share This Article रायपुर, 15 सितंबर / ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ राज्य में हल्दी बीज वितरण में कथित अनियमितता और भ्रष्टाचार को लेकर सोशल मीडिया पर सामने आई शिकायतों को कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने बेहद गंभीरता से लिया है। उन्होंने कृषि उत्पादन आयुक्त एवं सचिव (कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग) को इस पूरे प्रकरण की तत्काल और विस्तृत जांच कराने के निर्देश दिए हैं। कृषि मंत्री ने कृषि उत्पादन आयुक्त को अर्द्धशासकीय पत्र लिखकर प्रकरण की बिन्दुवार जांच कर वास्तविक स्थिति से अवगत कराने को कहा है। उन्होंने 10 सितंबर को भेजे गए पिछले पत्र का हवाला देते हुए जांच प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर दिया है। इन बिंदुओं पर होगी मुख्य रूप से जांच आपूर्तिकर्ता के हल्दी बीज के प्रमाणीकरण, टैग, लॉट और एक्सपायरी डेट की सत्यता। हल्दी बीज की आपूर्ति दरों का औचित्य। लाभार्थी किसानों को नियमानुसार निर्धारित सामग्री और वांछित मात्रा की प्राप्ति। भुगतान की प्रक्रिया नियमों के अनुरूप हुई है या नहीं। पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर कृषि मंत्री ने निर्देश दिए हैं कि यदि जांच में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए । Share This Article Post navigation 27 जिलों में कृषि कौशल की नई पहल…युवाओं-किसानों को मिलेगा रोजगार का रास्ता