रायपुर 17 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / UPSSSC has released the recruitment advertisement for 7994 Lekhpal posts under Lekhpal Main Examination, last date is 28 January / UPSSSC लेखपाल भर्ती 2026 , उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने राजस्व परिषद में लेखपाल के 7994 पदों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। यह भर्ती आयोग द्वारा आयोजित लेखपाल मुख्य परीक्षा के आधार पर की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 जनवरी 2026 है.
निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य विस्तृत विवरण के लिए इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in का अवलोकन कर सकते हैं. लेखपाल मुख्य परीक्षा हेतु केवल वही अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं जो विज्ञापित पद हेतु वांछित अनिवार्य अहर्ता धारित करते हैं तथा प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा( PET 2025 )में शामिल हुए और उन्हें आयोग द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा का स्कोर कार्ड निर्गत किया गया हो.
