रायपुर 19 अक्टूबर 2025 / ETrendingIndia / Uttarakhand: Bears are terrifying, women are going to cow shelters and farms in groups, people are cutting down trees like guava and walnut to prevent bears from coming / उत्तराखण्ड भालू खतरा गांव , उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी विकासखंड के गणेशपुर गांव में ग्रामीणों को भालू के डर से अपनी आजीविका के साधन अमरूद और अखरोट के पेड़ काटने पड़ रहे हैं।
हालांकि वन विभाग के कर्मचारी रात को पटाखे फोड़कर भालुओं को भगा रहे हैं। महिलाओं को समूह बनाकर गोशला व खेतों में जाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
उत्तराखण्ड भालू खतरा गांव , गणेशपुर गांव के ग्राम प्रधान अरविंद रावत ने बताया कि उनके गांव में लंबे समय से भालू की दहशत बनी हुई है। भालू अमरूद और अखरोट खाने के लिए गांव में पहुंच रहा है। ग्रामीणों के लिए हर समय खतरा बना हुआ है। स्कूली बच्चों की आवाजाही में भी खतरा बना हुआ है।
रावत ने बताया कि गांव में कुछ ग्रामीण अमरूद और अखरोट आदि का उत्पादन कर अपनी आजीविका चलाते हैं लेकिन अब उन्हें भालू के डर से ये पेड़ काटने पड़ रहे हैं।
उन्होंने भालू को पकडऩे के लिए उचित कार्रवाई की मांग की है। वन बीट अधिकारी शिवेंद्र चौहान, संदीप, प्रदीप ने बताया कि गणेशपुर गांव में लगातार गश्त की जा रही है। वहीं पटाखों से भालू को भगाने की कोशिश जारी है।
