Share This Article रायपुर, 28 सितंबर 2026 / ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ में नवाचार और उद्यमिता को नई गति देने के लिए तीन दिवसीय “यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव-2026” का शुभारंभ आज 28 सितंबर को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में होगा। राज्यपाल रमेन डेका इसका शुभारंभ करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। कृषि मंत्री रामविचार नेताम समेत अन्य अतिथि मौजूद रहेंगे। 1500 से अधिक युवा होंगे शामिल 28 से 30 सितंबर तक आयोजित कॉन्क्लेव में छत्तीसगढ़ सहित देशभर से 1500 से अधिक युवा, विद्यार्थी, शोधार्थी, स्टार्टअप संस्थापक, उद्यमी, निवेशक और उद्योग प्रतिनिधि शामिल होंगे। प्रदेश के युवाओं में आयोजन को लेकर खासा उत्साह है और अब तक 1200 से अधिक पंजीयन हो चुके हैं। 28 सितंबर को स्पॉट रजिस्ट्रेशन इच्छुक युवाओं के लिए 28 सितंबर को स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी रहेगी। स्टार्टअप्स को मिलेंगे पुरस्कारकॉन्क्लेव में नवाचार एवं स्टार्टअप प्रदर्शनी, पिचिंग सत्र, निवेशक-स्टार्टअप संवाद, नीति संवाद और मेंटरशिप एवं इनक्यूबेशन सत्र होंगे। पिचिंग में शीर्ष तीन स्टार्टअप्स को क्रमशः 1 लाख, 75 हजार और 50 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। बायोटेक इन्क्यूबेशन सेंटर का लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ के पहले और एकमात्र बायोटेक्नोलॉजी सेक्टर-केंद्रित सुभाष चंद्र बोस बायोटेक्नोलॉजी इन्क्यूबेशन सेंटर के नवनिर्मित भवन का भी शुभारंभ होगा। दो एकड़ में विकसित इस केंद्र में हाई-टेक प्रयोगशालाएं, BSL-3 सुविधा, आधुनिक एनालिटिकल एवं टेस्टिंग सुविधाएं, किट एवं तकनीक विकास इकाइयां, वेस्ट ट्रीटमेंट सिस्टम और को-वर्किंग व इनक्यूबेशन स्पेस उपलब्ध होंगे। इन क्षेत्रों में मिलेगा नवाचार को बढ़ावा कॉन्क्लेव में एग्रीटेक, खाद्य प्रसंस्करण, जैव प्रौद्योगिकी, ग्रामीण उद्यमिता, डिजिटल तकनीक, AI, डीप-टेक, नवीकरणीय ऊर्जा, पर्यावरण, जलवायु स्मार्ट तकनीक और फिनटेक जैसे क्षेत्रों पर विशेष जोर रहेगा। इस आयोजन का उद्देश्य नवाचार एवं स्टार्टअप संवर्धन नीति 2025-30 के क्रियान्वयन को गति देना और युवाओं के नए विचारों को तकनीकी एवं व्यावसायिक अवसरों में बदलकर प्रदेश में मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम विकसित करना है। Share This Article Post navigation बूंद-बूंद सहेजकर जल सुरक्षा… की राह पर बढ़ रहा मुल्ले गांव लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी और रंगदारी मांगने के मामले में दो गिरफ्तार