महाकुंभ स्नान
Share This Article

महाकुंभ 2025 का पहला शाही स्नान आज सुबह से शुरू हो गया। पंचायती निर्वाणी अखाड़े के संतों ने सुबह 6.15 बजे अमृत स्नान किया। इसके बाद, श्री तपोनिधि पंचायती श्री निरंजनी अखाड़ा और श्री पंचायती अखाड़ा आनंद ने सुबह 7.05 बजे स्नान किया। वहीं, श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा, श्री पंचाग्नि अखाड़ा और श्री पंचदशनाम आवाहन अखाड़ा ने सुबह 8 बजे अमृत स्नान किया।

हाथों में तलवार, त्रिशूल और डमरू लिए हजारों नागा साधु स्नान के लिए घाट पर पहुंचे। लाखों श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया और “हर-हर महादेव” के नारे लगाए। महाकुंभ के इस पावन अवसर पर साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने बड़े हर्षोल्लास के साथ पवित्र संगम में स्नान किया।

आज सुबह 10 बजे तक संगम में 1.38 करोड़ लोग आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे। महाकुंभ के पहले ही दिन एक करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया। इस तरह, महाकुंभ के दूसरे दिन भी अखाड़ों द्वारा अमृत स्नान किया जा रहा है।


Share This Article
Advertisement Carousel