Share This Article

रायपुर, 21सितंबर 2026 / ETrendingIndia / जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र मुंगेली के तत्वावधान में जिला परियोजना लाइवलीहुङ परिसर जमकोर में आगामी 22 सितंबर मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है.

इच्छुक अभ्यर्थी इस रोजगार मेला में उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं। मेले की जानकारी erojgar cg app एवं छत्तीसगढ़ राज्य के रोजगार विभाग की वेबसाइट www.erojgar.cg.gov.in से प्राप्त कर सकते हैं.

इस रोजगार मेले में स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड के फील्ड ऑफिसर के 50 पद
पर भर्ती की जाएगी. वांछित योग्यता दसवीं एवं बारहवीं पास है.

इसी तरह श्रमिन टैलेंट प्राइवेट लिमिटेड के इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन के 30 पद पर भर्ती की जाएगी। वांछित योग्यता ग्रेजुएट /आईटीआई /एनटीसी/ एनसीवीटी है.

एनआईआईटी लिमिटेड के माध्यम से रिलेशनशिप मैनेजर के 20 पदों पर भर्ती की जाएगी। वांछित योग्यता ग्रेजुएट है.

पुष्कर एग्रोटेक लिमिटेड के माध्यम से सेल्स ऑफिसर के बीस पदों पर भर्ती की जाएगी. वांछित योग्यता बी एग्री है. इसी तरह सेल्स रिप्रेजेंटिटव के बीस पदों पर भर्ती की जाएगी।वांछित योग्यता बारहवीं पास है.


Share This Article