E-Shram Saathi
E-Shram Saathi
Share This Article

रायपुर, 29 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / Chhattisgarh: “E-Shram Saathi” mobile app launched to protect and empower workers” rights / ई-श्रम साथी ऐप , छत्तीसगढ़ सरकार श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दे रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “ई-श्रम साथी” मोबाइल ऐप लॉन्च किया, जिससे श्रमिकों को घर बैठे रोजगार की जानकारी मिल सकेगी।

मुख्यमंत्री ने मंत्रालय में श्रम विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को सुरक्षित और सम्मानजनक कार्य वातावरण देना सरकार की जिम्मेदारी है।

राज्य में चार नई श्रम संहिताओं—मजदूरी, औद्योगिक संबंध, सामाजिक सुरक्षा और कार्यस्थल सुरक्षा—को लागू करने पर जोरब दिया गया है।

साथ ही, औद्योगिक इकाइयों का तकनीक के जरिए निरीक्षण कर श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

प्रदेश में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के तहत अब तक 33 लाख से अधिक श्रमिक पंजीकृत हैं और 26 योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

मार्च 2026 तक विभिन्न योजनाओं पर 2,558 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।

सरकार मिनीमाता महतारी जतन योजना, नोनी सशक्तिकरण योजना, छात्रवृत्ति, आवास और कोचिंग सहायता जैसी कई योजनाओं के जरिए श्रमिकों के सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा दे रही है। साथ ही ई-केवाईसी और डिजिटल सेवाओं के विस्तार पर भी जोर दिया गया है।