Share This Article रायपुर 14 मई 2026/ ETrendingIndia / Sainik School Pungalwa Nagaland Inviting applications for 8 different posts on contract basis / सैनिक स्कूल भर्ती 2026 , सैनिक स्कूल पुंगलवा नगालैंड (सैनिक स्कूल सोसाइटी, रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन और सीबीएसई से संबद्ध) द्वारा संविदा आधार पर निम्नलिखित विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.यह संविदा वार्षिक आधार पर होगी, जिसे 03 वर्ष तक की अवधि के लिए बढ़ाया जा सकता हैः- 1.पीजीटी गणित -01 पद 2.काउंसलर – 01 पद 3.नर्सिंग सहायक – 01 पद 4.रसायन विज्ञान प्रयोगशाला सहायक – 01 पद 5.पीईएम/पीटीआई-सह-मैट्रन (महिला) -02 पद 6.सामान्य कर्मचारी -02 पद संविदा की कुल अवधि, किसी भी परिस्थिति में, नियुक्ति की तारीख से 03 वर्ष से अधिक नहीं होगी. हालांकि, कर्मचारी के कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से 11 महीने पूरे होने पर, स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा कार्य-निष्पादन समीक्षा और संस्थागत आवश्यकता के आधार पर अनुबंध को एक वर्ष के लिए और बढ़ाया जा सकता है. इस अनुबंध में एक महीने का अवकाश (यानी, 11 महीने की सेवा के बाद) शामिल होगा. इस विशेष पद के लिए आवेदन करने हेतु पात्रता शर्तें स्कूल की वेबसाइट www.sainikschoolpunglwa. nic.in से डाउनलोड की जा सकती हैं. ई-मेल से आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 18 मई 2026 है. इंटरव्यू के लिए शेड्यूल 22 और 23 मई 2026 है. Share This Article Post navigation महानदी कोल फील्ड्स लिमिटेड, संबलपुर ओडिशा ने 500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए सैनिक स्कूल सतारा द्वारा विभिन्न संविदा पदों के लिए आवेदन आमंत्रित