Share This Article इठलाई हर डाली है रंग बिरंगी हुई धराअब, इठलाई हर डाली है | जाने किसने रंग भरा है,कौन धरा का माली है || गरज – गरज कर बादल बरसेसींचे हर फुलवारी को । नवरंग में रंगी हुई हैदेखो हर इक क्यारी को हरी चुनरिया पहनी धरतीचहुं ओर हरियाली है, जाने किसने रंग भरा हैकौन धारा का माली है ।। काली – काली घटा देख करमोर बना मतवाला है झूम रहा है हलधर भी तो वो भी किस्मत वाला है शहर -शहर और गाँव -गाँव मेंछाई अब खुशहाली है जाने किसने रंग भरा हैकौन धारा का माली है ।। हरा -भरा जीवन रखने कोबस इक पेंड़ लगाना है काटो ना अब वन-उपवन कोसबको यही सिखाना है जीवन का उत्सव ही समझो पावस की हरियाली है जाने किसने रंग भरा हैकौन धारा का माली है ।। रायपुर, 21 जुलाई 2026/ ETrendingIndia / शैलेन्द्र गुप्ता नर्मदा नगर, बिलासपुर श्री शैलेन्द्र गुप्ता,सहायक लेखाधिकारी से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति उपरांत कृषि कार्य और साहित्य सेवा में रत है. प्रकाशन–1 छंद शाला में श्री राम साझा संकलन, 2 छंद शाला उपवन में चौपाइयां साझा संकलन 3 छंद शाला में दोहा गीत साझा संकलन के साथ छत्तीसगढ़ी काव्य संग्रह( कहाँ,गावं गय गाँव, बचपन,बड़ा सुहाना (बाल कविता), होगी पूरी साधना (मनहरण घनाक्षरी) . हिंदी साहित्य भारती छत्तीसगढ़ प्रदेश मंत्री , कोषा अध्यक्ष छन्दशाला बिलासपुर है .निवास H1/94 नर्मदा नगर बिलासपुर है. Share This Article Post navigation ॥ कृष्ण को भजते हो.. ? ॥ ॥ तय कर लो ॥