Monsoon Alert
Monsoon Alert
Share This Article

रायपुर, 30 जुलाई / ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जबकि रायपुर, सरगुजा, दुर्ग, बस्तर और बिलासपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा हुई। इसके कारण अनेक क्षेत्रों में नदी, नालों और जलाशयों में पानी का स्तर काफी बढ़ गया है.

मौसम विभाग ने 30 जुलाई को भी कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश तथा कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई है।

अधिकांश जिलों में हुई अच्छी बारिश

प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई। कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने से मौसम सुहावना बना रहा। रायपुर के माना में पिछले 24 घंटे में 90.9 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

बिजली गिरने की चेतावनी

30 जुलाई को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है. एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है, गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी आशंका, लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

तापमान सामान्य से कम

प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.5°C (राजनांदगांव) दर्ज किया गया।

सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.0°C (पेंड्रा रोड) रहा।

लगातार बारिश के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है।

अगले दो दिन भी रहेगा मानसून का असर

मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा में बने द्रोणिका के प्रभाव से अगले 48 घंटों तक प्रदेश में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

कई जिलों में गरज-चमक और तेज वर्षा का दौर बना रह सकता है।

रायपुर का मौसम

आसमान में बादल छाए रहेंगे।
गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना।

अधिकतम तापमान लगभग 29°C और न्यूनतम 25°C रहने का अनुमान।

सलाह

बारिश और वज्रपात के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें तथा मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें।