Share This Article रायपुर, 22 अगस्त 2026/ Hotel Sayaji : शहर के प्रतिष्ठित लग्जरी होटल सयाजी पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। होटल की किचन और खाद्य सामग्री की जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद प्रशासन ने होटल के सभी किचन सील कर दिए हैं। साथ ही FSSAI लाइसेंस सस्पेंड करने की वैधानिक प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। किचन में कॉकरोच, स्टोरेज एरिया में मिले चूहे गुरुवार शाम खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने होटल सयाजी के किचन और खाद्य पदार्थों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान स्टोरेज एरिया में चूहे और किचन में कॉकरोच पाए गए। इसके अलावा फंगस लगी मूंगफली, एक्सपायरी टैगिंग वाले उबले आलू और करीब 67 किलो कच्ची नॉनवेज खाद्य सामग्री मिली, जिस पर एक्सपायरी की जानकारी दर्ज नहीं थी। जांच में यह भी सामने आया कि वेज और नॉनवेज खाद्य सामग्री को एक ही कोल्ड स्टोरेज में रखा गया था। अधिकारियों के मुताबिक होटल की ओर से फाइव स्टार मानकों के अनुरूप आवश्यक FSSAI लाइसेंस भी प्रस्तुत नहीं किया जा सका। खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मौके से विभिन्न खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए और उन्हें जांच के लिए भेज दिया है। शुक्रवार को टीम दोबारा होटल पहुंची और करीब ढाई घंटे तक किचन तथा अन्य व्यवस्थाओं की जांच की। इस दौरान खाद्य सामग्री की फिर से सैंपलिंग की गई। कलेक्टर ने कहा- आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत मिलावटखोरी और अमानक खाद्य पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। शिकायत के बाद होटल सयाजी की जांच कराई गई, जिसमें किचन और खाद्य सामग्री के रखरखाव में कई गंभीर कमियां सामने आईं। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन की कार्रवाई को बड़े होटल और खाद्य प्रतिष्ठानों के लिए कड़ी चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा है। Share This Article Post navigation Ken-Betwa Project से बुंदेलखंड में बड़ा बदलाव…! 8.11 लाख हेक्टेयर में बढ़ेगी सिंचाई क्षमता Farmer ID : किसानों के लिए बड़ी खबर…! घर-घर बनेगी फार्मर आईडी; खाद पर 0% ब्याज से मिलेगा बड़ा फायदा