Share This Article रायपुर, 03 सितंबर / ETrendingIndia / भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने विभिन्न संवर्गों में मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव के कुल 389 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें इंजीनियरिंग, आईटी, वित्त, विधि, अग्निशमन, प्रशासन सहित कई क्षेत्रों के पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार AAI की आधिकारिक वेबसाइट www.aai.aero के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इन पदों पर अवसर मैनेजर (इंजीनियरिंग-सिविल) – 145 पदमैनेजर (इंजीनियरिंग-इलेक्ट्रिकल) – 16 पदप्रबंधक (वित्त )-34मैनेजर (आईटी) –5 पदप्रबंधक वास्तु -4प्रबंधक विधि-2मैनेजर (अग्निशमन सेवाएं) – 14 पदमैनेजर ( प्रचालन) – 28 पदप्रबंधक वाणिज्यिक -9प्रबंधक निगमित योजना एवं प्रबंधन सेवाएं-1प्रबंधक निगमित संचार-2 जूनियर एग्जीक्यूटिव ( वित्त) – 36 पदजूनियर एग्जीक्यूटिव ( विधि) – 6 पदजूनियर एग्जीक्यूटिव ( प्रचालन) – 79 पदजूनियर एग्जीक्यूटिव (सर्वेक्षण एवं कार्टोग्राफी) – 8 पद योग्यता और उम्र पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और अनुभव अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं। विज्ञापन के अनुसार 7 सितंबर 2026 को मैनेजर पदों के लिए अधिकतम आयु 32 वर्ष और जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों के लिए अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। Share This Article Post navigation पावरग्रिड में अप्रेंटिसशिप का मौका… 10 सितंबर तक करें आवेदन AIIMS मंगलागिरी में फैकल्टी के 79 पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन