Share This Article रायपुर, 05 सितंबर 2026/ FFE Scholarship 2026-27 : इंजीनियरिंग, मेडिकल और लॉ की पढ़ाई कर रहे आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी छात्रों के लिए Foundation for Excellence (FFE) Scholarship 2026-27 के तहत आवेदन का मौका है। चयनित विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए हर साल ₹50,000 की स्कॉलरशिप दी जाती है। पात्रता scholarship के लिए इंजीनियरिंग (B.E./B.Tech), Integrated 5-Year Dual-Degree M.Tech, मेडिकल (MBBS ) और 5 ईयर इंटीग्रेटेड ला कोर्स के प्रथम वर्ष के विद्यार्थी पात्र हैं। कौन कर सकता है आवेदन? इस छात्रवृत्ति के लिए मुख्य रूप से ऐसे छात्र /छात्राएं आवेदन कर सकते हैं, जो- 12वीं की परीक्षा में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त कर चुके हों। परिवार की कुल वार्षिक आय ₹4 लाख से कम हो। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में संबंधित पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया हो। 2024 के बाद Higher Secondary/12वीं या समकक्ष परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को पात्रता दी गई है। JEE, NEET और CLAT Rank की पात्रता – Engineering के लिए JEE Main का Rank 1,30,000 तक हो, Medica- NEET की Rank 50,000 तक हो, Law: CLAT के लिए अधिकतम 7,000 rank तक की पात्रता दी गई है। यह रैंक ऑल इंडिया जनरल रैंक है, कैटेगरी रैंक नहीं है. छत्तीसगढ़ में पीईटी के लिए 4,000 तक की रैंक होनी चाहिए. हर साल मिलेगी ₹50 हजार की सहायता चयनित विद्यार्थियों को प्रथम वर्ष प्रदान की जाती है और Scholarship को आगे जारी रखने के लिए विद्यार्थी को एग्जामिनेशन के आधार पर पढ़ाई पूरी करने पर स्कॉलरशिप प्रदान की जाती हैं। जाति, समुदाय या राज्य की बाध्यता नहीं scholarship के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के साथ caste, community या राज्य का बंधन नहीं है। छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की आखिरी तारीख फ़ाउंडेशन फॉर एक्सीलेंस इंडिया ट्रस्ट के फेसीलिटेटर श्री सुधीर गुप्ता, बिलासपुर (+919993596555) ने बताया कि Scholarship 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 अगस्त 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक किए जा सकते हैं। इस संबंध में ट्रस्ट की वेबसाइट www.ffe.org का अवलोकन किया जा सकता है और इसके माध्यम से ही ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे. Share This Article Post navigation CONCOR Recruitment 2026 : कॉनकॉर में 77 पदों पर भर्ती, ₹1.60 लाख तक सैलरी, 30 सितंबर तक करें आवेदन