the Central Silk Boardthe Central Silk Board
Share This Article

रायपुर, 16 सितंबर / ETrendingIndia / केंद्रीय रेशम बोर्ड (CSB) बेंगलुरु ने प्रतिनियुक्ति के आधार पर 17 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें संयुक्त सचिव, उप निदेशक, सहायक निदेशक और सहायक इंजीनियर के पद शामिल हैं।

इच्छुक पात्र सरकारी अधिकारी उचित माध्यम से ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि रोजगार समाचार में विज्ञापन छपने की तारीख से 30 दिन तक है। यह विज्ञापन रोजगार समाचार के 12- 18 सितंबर 2026 अंक में प्रकाशित हुआ है।

किन पदों पर कितनी भर्ती?

संयुक्त सचिव (तकनीकी) – 2 पद, लेवल-12

उप निदेशक (प्रशासन एवं लेखा) – 4 पद, लेवल-11

उप निदेशक (सांख्यिकी) – 1 पद, लेवल-11

उप निदेशक (राजभाषा) – 1 पद, लेवल-1

उप निदेशक (वित्त) – 1 पद, लेवल-11

सहायक निदेशक (प्रशासन एवं लेखा) – 6 पद, लेवल-10

सहायक निदेशक (सांख्यिकी) – 1 पद, लेवल-10

सहायक इंजीनियर – 1 पद, लेवल-6

कुल: 17 पद।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन और सभी जरूरी दस्तावेज उचित माध्यम से सदस्य सचिव, केंद्रीय रेशम बोर्ड, बेंगलुरु-560068 के पते पर भेजें।

विस्तृत योग्यता, अनुभव, आवेदन प्रारूप और अन्य शर्तों के लिए केंद्रीय रेशम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटwww.csb.gov.in देखें।


Share This Article