CG PSCCG PSC
Share This Article

रायपुर, 21सितंबर 2026 / ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत माइक्रोबायोलॉजिस्ट के 5 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी 9 अक्टूबर 2026 की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

5 पदों पर होगी भर्ती

माइक्रोबायोलॉजिस्ट ( खाद्य प्रयोगशाला) – 3 पद
माइक्रोबायोलॉजिस्ट ( औषधि प्रयोगशाला) – 2 पद
कुल पद – 5

वेतनमान

चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 12 – ₹56,100 से ₹1,77,500 वेतनमान के अनुसार वेतन दिया जाएगा।

कौन कर सकता है आवेदन

विज्ञापन के अनुसार संबंधित पद के लिए माइक्रोबायोलॉजी विषय में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता/विशेषज्ञता आवश्यक है। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले आयोग द्वारा जारी विस्तृत विज्ञापन में शैक्षणिक योग्यता, आयु, आरक्षण और अन्य पात्रता शर्तें देखना जरूरी है।

आयु सीमा

विज्ञापन में 1 जनवरी 2026 की स्थिति में निर्धारित आयु सीमा 25 से 35 वर्ष है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।


Share This Article