Share This Article रायपुर, 22 सितंबर 2026 / ETrendingIndia / खान मंत्रालय के अधीन मिनी रत्न मिनरल एक्सप्लोरेशन एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (MECL) ने नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के तहत 16 अलग-अलग पदों पर कुल 122 रिक्तियां हैं। इच्छुक उम्मीदवार 11 अक्टूबर 2026 तक MECL की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर होगी भर्ती लेखाकार – 6तकनीशियन (सर्वेक्षण) – 12तकनीशियन (सैंपलिंग) – 7तकनीशियन (प्रयोगशाला) – 2सहायक (सामग्री) – 16सहायक (लेखा) – 10आशुलिपिक (अंग्रेजी) – 4सहायक (हिन्दी) – 1इलेक्ट्रिशियन – 7मशीनिस्ट – 2तकनीशियन (ड्रिलिंग) – 12मैकेनिक – 1मैकेनिक-कम-ऑपरेटर (ड्रिलिंग) – 30कनिष्ठ चालक – 6सहायक (आईटी) – 3सहायक (एचआर) – 3 योग्यता और उम्र अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, आयु सीमा और वेतनमान अलग-अलग निर्धारित हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक विस्तृत भर्ती विज्ञापन जरूर देखना चाहिए। कहां करें आवेदन? उम्मीदवार केवल MECL की आधिकारिक वेबसाइट के करियर पेज के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।MECL की आधिकारिक वेबसाइट www.mecl.co.in विज्ञापन संख्या: 03/भर्ती/2026 Share This Article Post navigation CG PSC : माइक्रोबायोलॉजिस्ट के 5 पदों पर भर्ती, 9 अक्टूबर तक करें आवेदन CSIR-NEERI में 13 पदों पर भर्ती… टेक्निकल असिस्टेंट और ऑफिसर के लिए आवेदन शुरू