Share This Article रायपुर, 29 सितंबर 2026। CG Election 2026 : छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में प्रस्तावित नगरपालिका और त्रिस्तरीय पंचायत आम एवं उप निर्वाचन को लेकर चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने 29 सितंबर को निर्वाचक नामावली तैयार करने और पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार, मतदाता सूची 1 अक्टूबर 2026 की संदर्भ तिथि के आधार पर तैयार की जाएगी। नगरपालिका के 417 पदों के लिए होगा पुनरीक्षण नगरपालिका आम निर्वाचन के लिए कुल 417 पदों की निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण किया जाएगा। इसमें भिलाई, भिलाई-चरौदा, रिसाली और बीरगांव नगर निगम के 4 महापौर पद, 13 अध्यक्ष पद और 400 पार्षद पद शामिल हैं। इसके अलावा उप निर्वाचन के लिए 1 अध्यक्ष और 6 पार्षद पदों की निर्वाचक नामावली का भी पुनरीक्षण किया जाएगा। पंचायतों के 814 पद भी शामिल त्रिस्तरीय पंचायतों के लिए कुल 814 पदों की निर्वाचक नामावली तैयार की जाएगी। इनमें 1 जनपद पंचायत सदस्य, 92 सरपंच और 721 पंच पद शामिल हैं। 23 अक्टूबर को प्रारंभिक मतदाता सूची निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन 23 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। इसके बाद मतदाताओं से दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। दावे-आपत्तियों के निराकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 30 नवंबर 2026 को अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन किया जाएगा। 33 जिलों में नियुक्त होंगे प्रेक्षक राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्य को त्रुटिरहित, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के लिए प्रदेश के सभी 33 जिलों में 33 निर्वाचक नामावली प्रेक्षक नियुक्त किए जाएंगे। एक नजर में चुनावी कार्यक्रम कार्यक्रम जारी: 29 सितंबर 2026 संदर्भ तिथि: 1 अक्टूबर 2026 प्रारंभिक निर्वाचक नामावली: 23 अक्टूबर 2026 दावा-आपत्ति: प्रारंभिक प्रकाशन के बाद अंतिम निर्वाचक नामावली: 30 नवंबर 2026 नगरपालिका आम निर्वाचन: 417 पद नगरपालिका उप निर्वाचन: 1 अध्यक्ष और 6 पार्षद त्रिस्तरीय पंचायत: 814 पद निर्वाचक नामावली प्रेक्षक: 33 Share This Article Post navigation Assigned Additional Duty : दो IAS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार, दीपक अग्रवाल के अवकाश के दौरान बदली जिम्मेदारियां