Assigned Additional DutyAssigned Additional Duty
Share This Article

रायपुर, 30 सितंबर 2026। Assigned Additional Duty : छत्तीसगढ़ शासन ने दो IAS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर रहने के दौरान उनके विभाग की जिम्मेदारी राजेंद्र कुमार कटारा को सौंपी गई है। वहीं इफ्फत आरा को सचिव, छत्तीसगढ़ लोक आयोग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

दीपक अग्रवाल के अवकाश से बदली जिम्मेदारियां

IAS दीपक कुमार अग्रवाल नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ के पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा वे सचिव, छत्तीसगढ़ लोक आयोग का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे। वे 9 सितंबर 2026 से 27 नवंबर 2026 तक अवकाश पर हैं। उनकी अनुपस्थिति में विभागीय कामकाज के संचालन के लिए शासन ने अतिरिक्त प्रभार की व्यवस्था की है।

इफ्फत आरा को लोक आयोग का अतिरिक्त प्रभार

IAS इफ्फत आरा वर्तमान में विशेष सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के पद पर कार्यरत हैं। शासन के आदेश के अनुसार उन्हें उनके मौजूदा दायित्वों के साथ सचिव, छत्तीसगढ़ लोक आयोग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

राजेंद्र कुमार कटारा संभालेंगे खाद्य एवं औषधि प्रशासन

IAS राजेंद्र कुमार कटारा वर्तमान में विशेष सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के साथ संचालक, आयुष एवं पंजीयक, फर्म एवं संस्थाएं का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं। अब उनके मौजूदा दायित्वों के साथ नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

अवकाश अवधि तक रहेगी नई व्यवस्था

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार यह व्यवस्था दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश की अवधि के दौरान प्रभावी रहेगी। इस दौरान दोनों अधिकारी अपने वर्तमान दायित्वों के साथ सौंपे गए अतिरिक्त प्रभार का भी निर्वहन करेंगे।


Share This Article