Share This Article रायपुर ,3 अक्टूबर 2026/ Puja Special Train : एलटीटी-सांतरागाछी-एलटीटी के मध्य 04-04 फेरों के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है । गाड़ी संख्या 01107 एलटीटी-सांतरागाछी पूजा स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन, एलटीटी से दिनांक 06 से 27 अक्टूबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01108 सांतरागाछी-एलटीटी पूजा स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन सांतरागाछी से दिनाँक 08 से 29 अक्टूबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी | इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर एवं रायगढ़ स्टेशनों में दिया गया है | गाड़ियों की समय सारिणी – गाड़ी संख्या 01107 एलटीटी-सांतरागाछी पूजा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, एलटीटी से दिनांक 06 से 27 अक्टूबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को 20.20 बजे रवाना होगी तथा मार्ग के अन्य मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये दूसरे दिन गोंदिया आगमन 12.04 बजे, प्रस्थान 12.06 बजे, दुर्ग आगमन 14.15 बजे, प्रस्थान 14.20 बजे, रायपुर आगमन 14.55 बजे, प्रस्थान प्रस्थान 15.00 बजे, बिलासपुर आगमन 16.45 बजे, प्रस्थान 16.55 बजे, रायगढ़ आगमन 18.33 बजे, प्रस्थान 18.35 बजे होते हुये तीसरे दिन सुबह 05.00 बजे सांतरागाछी स्टेशन पहुंचेगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01108 सांतरागाछी-एलटीटी पूजा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, सांतरागाछी से दिनाँक 08 से 29 अक्टूबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को 11.00 बजे रवाना होगी तथा मार्ग के अन्य मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये रायगढ़ आगमन 20.08 बजे, प्रस्थान 20.10 बजे, बिलासपुर आगमन 22.25 बजे, प्रस्थान 22.35 बजे दूसरे दिन रायपुर आगमन 00.05 बजे, प्रस्थान 00.10 बजे, दुर्ग आगमन 01.10 बजे, प्रस्थान 01.15 बजे, गोंदिया आगमन 03.08 बजे, प्रस्थान 03.10 बजे होते हुये रात्रि 21.30 बजे एलटीटी स्टेशन पहुंचेगी । यात्रीगण कृपया यात्रा से पूर्व ट्रेन के संचालन दिवस एवं समय-सारिणी व ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे की अधिकृत वेबसाइट, एन टी ई एस रेलवन ऐप से अवश्य प्राप्त कर लें । Share This Article Post navigation Jal Sanrakshan : तराईगांव जलाशय में स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प Best Weaver Award : छत्तीसगढ़ के बुनकरों के लिए बड़ा मौका, सर्वश्रेष्ठ बुनकर पुरस्कार में मिलेंगे 1-1 लाख रुपए