Share This Article रायपुर, 20 नवंबर 2026। CG Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ शासन ने सचिवालय सेवा के तीन अनुभाग अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासनिक व्यवस्था के तहत जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को उनके वर्तमान विभागों से स्थानांतरित कर नए विभागों में जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। नई पदस्थापना आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावशील रहेगी। तीन अधिकारियों के विभाग बदले जारी आदेश के मुताबिक, प्रवीण कुमार रिछारिया को जेल विभाग से स्थानांतरित कर वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में पदस्थ किया गया है। वहीं संतोष कुमार महिलांग को वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से हटाकर जेल विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में घासीराम नेताम को सामान्य प्रशासन विभाग (पूल) से स्थानांतरित कर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में पदस्थ किया गया है। 202600530_001Download Share This Article Post navigation कबरा हाथी के आतंक से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे मंत्री राजेश अग्रवाल… सुरक्षा और मुआवजे का दिया भरोसा ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी